'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर रोमांस की अलग ही परिभाषा गढ़ी है। पर्दे पर जब भी वो बाहें फैलाएं दिखे, दर्शक उनकी अदा पर फिदा हो गए। कई अभिनेत्रियों के साथ शाहरुख की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि हिंदी सिनेमा में उनका जिक्र जरूर होता है। आज हम आपको शाहरुख खान के ऐसे ही रोमांटिक किरदारों के बारे में बताते हैं।