हाल ही में इरफान खान को उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए उन्हें आईफा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है । इस पर इरफान ने ट्वीट कर अपने फैंस को शुक्रिया भी कहा । अब एक और खबर को लेकर इरफान चर्चा में आ गए हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इरफान खान
इरफान न्यूरो एंडोक्राइन नाम के कैंसर से जूझ रहे हैं और लंदन में रहकर इलाज करा रहे हैं । कुछ दिन पहले स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि लंदन में शाहरुख खान, इरफान खान की मदद कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
इरफान खान
इस पूरे मामले पर अब इरफान खान के प्रवक्ता का बयान आया है । प्रवक्ता ने कहा, 'बिना किसी सोर्स के इस तरह की खबरें चलाना ठीक नहीं है । इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है ।' इससे साफ है कि शाहरुख, इरफान की मदद नहीं कर रहे हैं ।
4 of 5
इरफान खान
खबरों में कहा जा रहा था कि इलाज के लिए लंदन रवाना होने से पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख को फोन किया था और उन्हें बताया कि इरफान उनसे मिलना चाहते हैं । सुतापा ने शाहरुख को अपने मुंबई स्थित मध आईलैंड निवास पर बुलाया ।
इस दौरान शाहरुख ने न सिर्फ इरफान का हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपने लंदन वाले घर की चाबी भी दे दी । काफी जिद करने के बाद इरफान ने इसे स्वीकार कर लिया । इस तरह लंदन में रहकर भी इरफान को घर जैसा सुख मिल रहा है ।