फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द लॉयन किंग' देख बोले शाहरुख, अभिनेताओं की जरूरत न खत्म कर दें ये फिल्में

Wed, 17 Jul 2019 08:22 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
विज्ञापन
1 of 4
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
साल की सबसे चर्चित एनीमेशन फिल्म द लॉयन किंग की स्पेशल स्क्रीनिंग्स शुरू हो चुकी हैं। मुंबई में इस फिल्म का एक खास शो सितारों के लिए रखा गया। इसके बाद फिल्म के चार शो अमर उजाला बिंदास के पाठकों के लिए कानपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में होने जा रहे हैं। उधर, फिल्म के हिंदी संस्करण में जंगल के राजा मुफासा को आवाज देने वाले शाहरुख खान इस फिल्म को देखने के बाद यहां तक सोचने लगे हैं कि अगर तकनीक के सहारे जानवर, जंगल, नदी और पहाड़ इतने असली जैसे दिख सकते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब ये फोटो रियल तकनीक हीरो हीरोइन के काम पर भारी पड़ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
the lion king - फोटो : social media
तीन साल पहले रिलीज हुई डिजनी की फिल्म जंगल बुक से ही इस बात की चर्चा होती रही है कि डिजनी ने एनीमेशन का नया चमत्कार कर दिखाया है। अमर उजाला से बातचीत में शाहरुख खान कहते हैं, ‘पहले जब एनीमेशन फिल्में देखकर लोग निकलते थे तो चर्चाएं होती थी कि अरे उसके बाल असली जैसे नहीं लग रहे या कि पानी को एनीमेशन से बनाना कितना मुश्किल होता है। लेकिन जंगल बुक ने ये सब बदल दिया। और अब तो तकनीक उससे तीन साल आगे निकल चुकी है। लोग जब लॉयन किंग देखेंगे तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि जो कुछ परदे पर हो रहा है वह दरअसल मशीनों से बनाया गया है।'
विज्ञापन

3 of 4
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शाहरुख कहते हैं- 'ये उम्मीद से कहीं ज्याद अच्छा अनुभव होने वाला है। फोटो रियल तकनीक चलते ये सब इतना असली दिखता है कि अगर तकनीक ऐसे ही तरक्की करती रही तो फिल्म अभिनेताओं की जरूरत ही नहीं रह जाएगी। लेकिन इसका सुखद पहलू ये भी है कि इस तरह की कहानियों के लिए जानवरों के साथ शूटिंग करने की जरूरत नहीं रही। फिल्म द लॉयन किंग के विजुअल इफेक्ट्स, इसका साउंड सब इतना विस्मयकारी है कि मैं तारीफें करते नहीं थक रहा।’
विज्ञापन

4 of 4
'द लॉयन किंग' वॉयस आर्टिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जंगल बुक के ही निर्देशक जॉन फैवर्यू ने द लॉयन किंग भी बनाई है। आयरमैन भी पहली बार परदे पर उन्होंने ही गढ़ा था। इधर, कमाल की एनीमेशन वाली फिल्म द लॉयन किंग की सेलेब्रिटी स्क्रीनिंग पर मुंबई में सितारों का मेला नजर आया। फिल्म में स्कार के किरदार को आवाज देने वाले आशीष विद्यार्थी भी यहां दिखे और श्रेयस तलपडे आदि सितारे भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें