फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: जवान-पठान के बाद 'इंस्पेक्टर गालिब' के किरदार में नजर आएंगे SRK? निर्देशक को है हां का इंतजार

Tue, 14 Jan 2025 09:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Inspector Ghalib As SRK: अपनी दमदार फिल्मों के निर्देशन के लिए प्रसिद्ध निर्देशक मधुर भंडारकार, बॉलीवुड किंग खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। कथित तौर पर फिल्म का नाम होगा इंस्पेक्टर गालिब। फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार है, बस शाहरुख की हां का इंतजार है।
 
विज्ञापन
1 of 5
'इंस्पेक्टर गालिब' में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, imbhandarkar
चांदनी बार, पेज 3, फैशन, ट्रैफिक सिग्नल, जेल और हीरोइन जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर कथित तौर पर शाहरुख खान के साथ फिल्म इंस्पेक्टर गालिब के लिए बातचीत कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट अभी भी वही है उसमें कुछ बदलाव नहीं हुआ है और वह इसे फिर से शुरू कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मधुर को शाहरुख की हां का है इंतजार - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, imbhandarkar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मिलकर 'इंस्पेक्टर गालिब' नाम की एक एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं 'फैशन' और 'हीरोइन' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता ने अब खुलासा किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है और वह किसी दिन इसे फिर से शुरू कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
स्क्रिप्ट पर भी शुरू हो चुका है काम - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, imbhandarkar
मधुर भंडारकर ने इंस्पेक्टर गालिब को लेकर कहा कि इस फिल्म को लेकर काम पूरा नहीं हो पाया क्योंकि महामारी की वजह से इसका काम रुक गया था और किंग से उस समय उनका संपर्क भी टूट गया था। हालांकि, वह भविष्य में फिल्म बनाने का प्लान बना रहे हैं।
 

4 of 5
एक्शन ड्रामा से भरपूर होगी फिल्मौ - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, imbhandarkar
मधुर भंडारकर से कुछ साल पहले जब शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म इंस्पेक्टर गालिब के लिए बारे में पूछा गया था। उन्होंने जवाब दिया, "इसकी स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। मैं हमेशा से ऐसी फिल्म बनाना चाहता था और इसका सब्जेक्ट भी बहुत सुंदर है। यह यूपी के एक पुलिस वाले के बारे में है। स्क्रिप्ट पर थोड़ा काम अभी भी बाकी है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, imbhandarkar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मधुर ने आगे कहा, ''मैं इंस्पेक्टर गालिब की स्क्रिप्ट पर जरूर काम करूंगा। मैं यह फिल्म जरूर बनाना चाहूंगा। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। लेकिन मैं इसे तब बनाऊंगा, जब मुझे लगेगा कि मुझे इंस्पेक्टर गालिब बनानी चाहिए।" वहीं काम की बात करें तो शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें