अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की अपार सफलता के बाद कार्तिक के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी होती जा रही है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का हालिया स्टाइल देखकर तो कुछ यहीं अंदाजा लग रहा है। बता दें कि मुंबई में एक इवेंट में दोनों को साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए। इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने कार्तिक आर्यन पर खास अंदाज में प्यार भी जताया।