शाहरुख खान के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। हाल ही में बॉलीवुड में 25 साल पूरे करने वाले किंग ऑफ रोमांस को एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा गया है। दरअसल शाहरुख खान को फिल्म और टीवी जगत में अपना अहम योगदान देने के लिए जी सिने अवार्ड 2018 का स्पेशल अवार्ड दिया गया है।
पढ़ें-'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर का बड़ा बयान, मेरे करियर की बेस्ट फिल्म होगी 'अय्यारी'
विज्ञापन
2 of 4
शाहरुख खान
बता दें शाहरुख खान को जी मनोरंजन के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पुनीत गोंइका ने अपने हाथों से ये अवार्ड दिया। इतना ही नहीं शाहरुख को सम्मान देने के लिए स्टेज पर उनकी फिल्मों की झलक वाला एक वीडियों भी चलाया गया।
विज्ञापन
3 of 4
शाहरुख खान
अवार्ड लेने स्टेज पर आए शाहरुख खान ने उन्हें ये सम्मान देने के लिए जी परिवार का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर उन्होंने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों के बारें में भी अपने एक्सपीरियंस शेयर किए।
शाहरुख खान ने बताया कि जब वो इस इंडस्ट्री में आए थे तो उनका मन सिर्फ दो से तीन फिल्में ही करने का था लेकिन उन्होंने काम करते- करते उन्होंने इंडस्ट्री में इतने साल बिता दिए।