फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी को पानी से भरे टैंक में डुबोकर शाहरुख ने खेली थी होली, 20 साल पुराना वीडियो अब हो रहा वायरल

Thu, 12 Mar 2020 10:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बड़े ही धूमधाम से होली का पर्व मनाया । कई सितारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । हालांकि कुछ सितारों ने कोरोनावायरस की वजह से होली नहीं खेली । होली के दो दिन बाद एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
दरअसल, ये फिल्म मेकर सुभाष घई की होली पार्टी थी। जहां शाहरुख और गौरी पहुंचे थे । यहां दोनों को एक-दूसरे के रंग लगाते और नाचते-गाते देखा गया । यह वीडियो साल 2000 का है । इस वीडियो को सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है । 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुक्ता आर्ट्स में कभी ऐसे होली मनाई जाती थी.... आप सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई।' वीडियो में दिख रहा है कि शाहरुख एक पानी के भरे टैंक में कूद जाते हैं । इसके बाद वो ढोल पर गौरी के साथ डांस करते दिख रहे हैं । गौरी ने टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है । 

4 of 5
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में गौरी और शाहरुख साथ में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं । सुभाष घई हर साल मड आईलैंड पर होली की पार्टी रखते थे । धीरे-धीरे उन्होंने पार्टी करना बंद कर दिया । अब सिर्फ होली पार्टी की यादें रह गई हैं । इस पार्टी में कई और दिग्गज सितारे भी नजर आए । वीडियो को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Instagram
बता दें कि इस साल शाहरुख ने होली नहीं खेली । उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था । अपनी फोटो शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, "और यहां, जो भी रोशनी के सारे रंगों को देख रहा है । आपको सभी रंगों में खुशी मिले, आपकी खुशी जीवंतता और पागलपन के रंगों से भरी रहे । हैप्पी होली और सुरक्षित रहें ।" 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें