फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के एक फोन से 13 साल के लिए दूर हुए आमिर-काजोल!

Wed, 10 Aug 2016 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी लंबे वक्त से बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है। पर्दे पर तो दोनों की जोड़ी को पसंद किया ही जाता है, निजी जिंदगी में भी दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं। जब दोनों शुरू में मिले तो ऐसा नहीं था, शाहरुख को तो काजोल बिल्कुल ही पसंद नहीं आई थी।
विज्ञापन

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

2 of 9
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, शाहरुख खान ने काजोल से अपनी दोस्ती को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। शाहरुख ने बताया कि पहली बार वो काजोल से 'बाजीगर' के सेट पर मिले। जब वो पहली बार काजोल से मिले तो उन्हें काजोल एक अच्छी लड़की नहीं लगी। उन्हें लगा कि इसमें बात को समझने का हुनर नहीं है। आमिर से बात करते हुए तो उन्होंने काजोल को कुछ ज्यादा ही भला बुरा कह दिया।
विज्ञापन

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

3 of 9
दरअसल जब शाहरुख 'बाजीगर' में काजोल के साथ काम कर रहे थे, काजोल को उस समय फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादा लोग जानते नहीं थे। आमिर काजोल के साथ काम करना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने पहले जानना चाहा कि ये लड़की है कैसी? इसके लिए उन्होंने शाहरुख को फोन लगाया। शाहरुख तो जैसे काजोल की तरफ से भरे बैठे थे।

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

4 of 9
आमिर ने शाहरुख से काजोल के साथ काम करने को लेकर सलाह मांग ली और शाहरुख शुरू हो गए।
विज्ञापन

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

5 of 9
आमिर ने जैसे ही उस वक्त की नई हीरोइन काजोल के बारे में सवाल किया, शाहरुख शुरू हो गए। शाहरुख ने आमिर से कहा कि यो लड़की तो एकदम अक्खड़ है। इसको चीजों को समझना ही नहीं आता। ये लड़की तो पर्दे पर बिल्कुल भी नहीं जचेगी। आमिर को शाहरुख ने कुछ समय बाद फिर फोन किया।
विज्ञापन

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

6 of 9
शाहरुख  ने जब शूटिंग के बाद स्क्रीन पर काजोल को देखा तो शाहरुख का दिमाग एकदम बदल गया। शाहरुख को अहसास हुआ कि वो काजोल को गलत सोचे बैठे थे। उन्होंने एक बार फिर आमिर को फोन किया।
विज्ञापन

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

7 of 9
शाहरुख ने दोबारा आमिर को फोन पर कहा कि वो काजोल को सही से आंक ही नहीं पाए, उन्होंने आमिर को कहा कि वो काजोल को स्क्रीन पर देख कर आए हैं और उन्हें ये भरोसा है कि ये लड़की कमाल कर देगी।

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

8 of 9
शायद आमिर शाहरुख की पहली सलाह को ही मान चुके थे और उन्होंने काजोल के साथ काम नहीं किया। शाहरुख के एक फोन की वजह से  1993 में साथ काम करने की सोच रहे आमिर को दोबारा काजोल के साथ काम करने के लिए 13 साल का इंतजार करना पड़ा। काजोल और आमिर पहली बार 2006 में 'फना' में नजर आए। जिस नई हीरोइन के साथ काम करने के लिए कभी आमिर ने पूछा था,अब 13 साल दो बच्चों की मां थी। फना में दोनों की जोड़ी खूब हिट हुई।
विज्ञापन

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

9 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख और काजोल 'बाजीगर' के वक्त से ही अच्छे दोस्त बन गए और आज दोनों 23 साल से लगातार अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर काजोल की बुराई करने की ये बात बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें