फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने दिखाया बड़ा दिल, सनी देओल को सौंपे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के अधिकार

Tue, 12 May 2020 01:51 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता सनी देओल 1993 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दामिनी' का रीमेक बनाना चाहते हैं। बड़ी बात यह है कि सनी इस फिल्म के रीमेक में अपने बेटे करण देओल को मुख्य भूमिका में लेना चाहते हैं लेकिन उनके सामने परेशानी यह थी कि इस फिल्म के सारे अधिकार शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के पास थे। 
विज्ञापन

2 of 5
डर - फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे में शाहरुख ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी इस फिल्म के अधिकार सनी देओल को सौंप दिए हैं। बड़ा दिल दिखाने की यहां जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि सनी देओल और शाहरुख खान के बीच की खटास किसी से छुपी हुई नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
डर - फोटो : फाइल
यह बात तब की है जब ये दोनों एक साथ यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'डर' में काम कर रहे थे। फिल्म में विलेन को शानदार तरीके से पेश करना सनी देओल को पसंद नहीं आया। इसके बारे में उन्होंने यश चोपड़ा से बात भी की लेकिन कुछ न हो सका। तभी से इन दोनों के बीच तनातनी चली आ रही है। 

4 of 5
दामिनी - फोटो : फाइल
बता दें कि फिल्म 'दामिनी' के निर्माता करीम मोरानी और अली थे। शाहरुख इनसे इस फिल्म के अधिकार अपने प्रोडक्शन हाउस के नाम पर खरीद लिए थे। जब शाहरुख को सनी की अपने बेटे को लेकर फिल्म बनाने की इच्छा का पता चला तो लॉकडाउन शुरू होने से पहले इसी साल मार्च में शाहरुख ने सनी के घर जाकर इस फिल्म के अधिकार सनी के हवाले कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दामिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'दामिनी' में सनी देओल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का मशहूर संवाद 'तारीख पे तारीख' आज भी सनी के प्रशंसकों में उतना ही लोकप्रिय है। फिल्म ने कई पुरस्कार जीते थे जिसमें शानदार अभिनय के लिए सनी देओल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित करना भी है।

लॉकडाउन के बाद सिनेमा: यूडली फिल्म्स ने निकाला ये हल, इतने दिन पहले होगी कलाकारों की रिपोर्टिंग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें