फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग करते वक्त अचानक भीड़ ने शाहरुख खान को घेरा, फिर करना पड़ा ये काम

Fri, 07 Jun 2019 11:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जो अक्सर घर के बाहर खड़े फैंस का अभिवादन करते हैं। शाहरुख जहां कहीं भी जाते हैं उनके चाहने वाले उन्हें घेर लेते हैं हालांकि कई बार इस वजह से उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
दरअसल, शाहरुख अपने घर मन्नत के बाहर शूटिंग कर रहे थे तभी उनके फैंस इकट्ठे हो गए। शाहरुख के फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद शाहरुख अपनी कार पर चढ़ गए और उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
वहीं शाहरुख की एक झलक पाकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए फैंस जोर-जोर से किंग खान का नाम लेकर चिल्लाने लगे। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

4 of 5
shah rukh khan - फोटो : Amar Ujala
हाल ही में शाहरुख खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस को मुबारकबाद दी। किंग खान छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत की बालकनी में आए और फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख हर साल ईद समेत खास मौकों पर फैंस से इस तरह से रूबरू होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan and abram - फोटो : social media
शाहरुख खान और उनके छोटे बेटे अबराम को देखने के लिए फैंस में एक अलग उत्साह होता है। इधर, अबराम भी ईद पर क्यूट अंदाज में सलाम करते दिखे। फैंस को ईद की बधाई देते वक्त शाहरुख ने मन्नत से ही एक सेल्फी भी ली। अभिनेता ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें