फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी सुहाना का नाटक देखकर भावुक हुए किंग खान, सोशल मीडिया पर कही दिल की बात

Sat, 01 Dec 2018 07:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh Khan Suhana - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में एक नाटक (प्ले) किया है। इस नाटक को देखने के बाद शाहरुख खान भावुक हो गए। दरअसल, शाहरुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटी सुहाना के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। दो तस्वीरों के वाले इस कोलाज में एक तरफ शाहरुख सुहाना के माथे को चूमते दिख रहे हैं वहीं दूसरी ही तस्वीर में सुहाना के नाटक का पोस्टर नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : social media
इस तस्वीर को किंग खान ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए भावुक भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘मैं लंदन में मेरी जूलियट के साथ। एक अच्छा एक्सपीरियंस। सभी ने एक से बढ़कर एक शानदार परफॉर्मेंस दी। पूरी टीम को बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।‘ लंदन में हुए इस नाटक में सुहाना के किरदार के नाम जुलियट है। शाहरुख खान के फैंस बाप-बेटी के प्यार की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान
बात करें शाहरुख खान की फिल्म जीरो की तो, हाल ही में इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। ट्रेलर में गत्र कृपाण वाले दृश्य पर पहले दिल्ली के सिख सुमदाय ने अपनी आपत्ती दर्ज की थी, इसके बाद देश के अलग-अलग जगह सिख समुदाय ने जीरो को लेकर विरोध जताया है। हाल ही में सिख समुदाय ने बॉम्बे हाई कोर्ट में शाहरुख खान सहित फिल्म के मेकर्स के खिलाफ उनकी भावना आहत करने पर रिट याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनावई करते हुए शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBFC को आदेश दिए हैैं कि फिल्म जीरो की जांच कर रिपोर्ट 18 दिसंबर से पहले सौंप दी जाए। 
 

4 of 5
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया - फोटो : file photo
इससे पहले दिल्ली के सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आरोप लगाया है कि फिल्म के मेकर्स ने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके खिलाफ कमेटी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कमेटी के महासचिव और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उनको सिख संगत से बहुत बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस में आनंद एल. राय की निर्देशित फिल्म ‘जीरो’ के प्रोमो के कारण सिक्ख भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : file photo
आपको बचा दें कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म जीरो 21 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें