शाहरुख खान, सुहाना खान
- फोटो : instagram/srkuniverse
वीडियो कुछ यूं शुरु होता है कि शाहरुख दुबई में किसी शूटिंग पर होते हैं। शूटिंग खत्म होते ही शाहरुख के पास सुहाना का फोन आता है। वह शाहरुख से पूछती हैं कि आप घर पर हैं, तो शाहरुख जवाब देते हैं कि नहीं मैं शूट पर हूं। तब सुहाना शाहरुख को सलाह देती हैं आपको दुबई में एंज्वाय करना चाहिए। जिसके बाद शाहरुख निकल जाते हैं दुबई की गलियों में। वहां वह बच्चों के साथ डांस करते हैं, सेल्फी लेते हैं और फुटबॉल भी खेलते हैं। वीडियो में दुबई की शानदार झलक दिखाई गई है।