फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक से बचने के लिए प्राइवेट चॉपर से सेट पर जा रहे शाहरुख खान, ढाई घंटे के खर्च होते हैं 1.5 लाख

Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म में वह एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा कि यह शाहरुख के करियर का सबसे मुश्किल रोल है। 
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh zero
'जीरो' की शूटिंग इस वक्त महाराष्ट्र के वसई में चल रही है। जानकारी के मुताबिक शूटिंग खत्म होने में अभी दो महीने का और समय लगेगा। शाहरुख बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जो वक्त की कीमत बखूबी समझते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan
फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करने के लिए शाहरुख प्राइवेट चॉपर से शूटिंग पर जा रहे हैं। दरअसल वह रोजाना ट्रैफिक से बचने और मुंबई से वसई पहुंचने के लिए खासतौर पर प्राइवेट चॉपर से सफर कर रहे हैं। ढाई घंटे के इस सफर के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का खर्च हो रहा है। 

4 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख नाइट शूट के लिए शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक सेट पर रुकते हैं और फिर अपने घर लौटते हैं। ढाई घंटे के इस सफर के लिए वह रोजाना 1 लाख 60 हजार रुपये किराया दे रहे हैं यानी एक हफ्ते के लिए शाहरुख को 10 लाख 50 हजार रुपये देने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah rukh Khan
बता दें कि 'जीरो' एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। यह हिमांशु शर्मा लिखित और आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित है। 'जीरो' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें