फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पठान' के सेट पर मारपीट की खबर की ये असली हकीकत, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सूझबूझ से टला बवाल

Wed, 20 Jan 2021 06:04 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : फाइल
हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान पूरे दो साल बाद यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'पठान' से पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म चर्चाओं में तो काफी दिनों से है। लेकिन, बुधवार को ये फिल्म एकदम से सुर्खियों में इसलिए आ गई कि एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और उनके ही एक सहायक के बीच हाथापाई की खबर प्रकाशित कर दी। इस ख़बर को लेकर यशराज फिल्म्स के लोग पूरे दिन व्यस्त रहे। इससे पहले यशराज फिल्म की ही एक और फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर भी एक खबर वायरल हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला
यशराज फिल्म्स के भीतर से हाल के दिनों में लगातार खबरें लीक हो रही हैं या फिर जानबूझकर ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं कि किसी तरह प्रोडक्शन हाउस की इमेज पर बट्टा लगे। नए साल में पहले खबर फैली कि यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से इसके निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी को बाहर कर दिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद खुद चंद्र प्रकाश ने एक बयान जारी कर इसका खंडन किया।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब बुधवार को सुबह से मुंबई में खबर फैली कि एक सहायक निर्देशक ने फिल्म 'पठान' के सेट पर इसके निर्देशक को चांटा मार दिया है। खबर जंगल में आग की तरह फैली हालांकि जब इसकी तफ्तीश की गई तो मामला कुछ और ही निकला। पता चला है कि सेट पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और उनके सहायक के बीच कोई मारपीट नहीं हुई है। बल्कि सेट पर हुए एक हादसे के बाद सिद्धार्थ की दूरदर्शिता से बड़ा बवाल होते होते बच गया।

4 of 5
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सेट पर मौजूद लोग बताते हैं कि शूटिंग के दौरान एक लाइटमैन को हल्की सी चोट लग गई थी। सेट पर मौजूद लोग उसकी देखभाल करने लगे थे। उसके साथ कोई गंभीर घटना नहीं हुई और वह लाइटमैन भी कोई परेशानी महसूस नहीं कर रहा था। उसी समय सेट पर मौजूद एक जूनियर आर्टिस्ट इस पूरी घटना को अपने फोन के कैमरे में कैद करने लगा ताकि वह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सके। जूनियर आर्टिस्ट को अपना कैमरा चलाते हुए फिल्म 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने उसे हिदायत दी कि वह ऐसा न करे। सेट पर हो रहा काम संवेदनशील है और कोई घायल हो जाए तो पहला फर्ज है उसका हाल चाल पूछना और उसके इलाज का इंतजाम करना न कि उसका वीडियो बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला

जूनियर आर्टिस्ट उस समय तो मान गया लेकिन कुछ ही देर में उसने छुपकर फिर से उस घटना का वीडियो बनाना शुरु कर दिया। यह बात सिद्धार्थ आनंद को सहन नहीं हुई। उन्होंने उस जूनियर आर्टिस्ट का फोन जब्त करा लिया और सेट से बाहर जाने का आदेश दे दिया। यहां मामला थोड़ा गंभीर होता दिखा।

जूनियर आर्टिस्ट ने सिद्धार्थ की बात न मानते हुए मौके पर रंगबाजी दिखाने की कोशिश की और अपनी यूनियन का नाम लेकर धमकी देने लगा। उसको आपा खोते देख सेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामले में हस्तक्षेप किया और उसे उठाकर सेट से बाहर कर दिया। सिद्धार्थ आनंद ने इस दौरान भी पूरे संयम से काम लिया और जूनियर आर्टिस्ट का दैनिक वेतन उसे जरूर पहुंचाने का निर्देश भी दिया।



तांडव विवाद: बॉम्बे हाईकोर्ट से निर्देशक को राहत, अग्रिम जमानत मंजूर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें