बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख खान इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। एक्टर के फैंस उन्हें सिनेमाघरों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बीते दिनों चार साल बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर भी जमकर कमाई की थी। वहीं, अब उनके फैंस एक बार फिर से उन्हें सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं। दरअसल, एक्टर जल्द ही फिल्म जवान में नजर आएंगे, जिसको लेकर फैंस शाहरुख खान से लगातार सवाल कर रहे हैं।