यह बात जगजाहिर है कि हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान ने वर्ष 2018 में आई आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' के बाद अपनी किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पिछले कुछ समय से शाहरुख को लेकर उनकी नई नई फिल्मों की चर्चाएं चल रही हैं जिनको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले साल में शाहरुख बड़े पर्दे पर राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ आनंद, एटली जैसे कुछ बेहतरीन निर्देशकों की फिल्मों में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि अगले साल कौन से प्रोजेक्ट शाहरुख के प्रशंसकों की नजरों में बने रहेंगे?