फिल्मों में एंटी हीरो भी एक नायक की ही तरह होता है जो नैतिक रूप से भले ही किसी तरह से समझौता कर ले, लेकिन दर्शक उसकी तरफ जरूर आकर्षित होते हैं। देखा जाए तो शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' में एक तरह से एंटी हीरो का किरदार ही निभाया है। यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख खान ने किसी फिल्म में एंटी हीरो की भूमिका निभाकर वाहवाही लूटी है, इससे पहले वह 'बाजीगर', 'डर', 'डॉन' और 'रईस' जैसी कई फिल्मों में एंटी हीरो की भूमिकाएं निभा कर दर्शको का दिल जीत चुके हैं। शाहरुख के अलावा हिंदी सिनेमा के और भी ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने फिल्मों में एंटी हीरो की भूमिकाएं निभाकर खूब वाहवाही लूटी है...
विज्ञापन
2 of 11
शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
शाहिद कपूर
निर्माता- निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में अभिनेता शाहिद कपूर ने हैदर मीर की एंटी हीरो की भूमिका निभाई थी जिसमें अपने पिता के लापता होने के बारे में जवाब तलाशने वाले एक युवक के रूप में उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फिल्म 'कबीर सिंह' में भी शाहिद कपूर की एक तरह से एंटी हीरो की भूमिका थी जो सर्जन होने के बावजूद शराब और नशीली दवाओं का सेवन करता है। फिल्म में एक बुरा व्यक्ति होने के बावजूद दर्शकों ने इस किरदार में शाहिद कपूर के किरदार को खूब पसंद किया।
विज्ञापन
3 of 11
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अभिषेक बच्चन
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटी और बबली' में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने रानी मुखर्जी के साथ एंटी हीरो की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने राकेश त्रिवेदी उर्फ बंटी और रानी मुखर्जी ने विम्मी सलूजा त्रिवेदी उर्फ बबलीकी भूमिका निभाई थी। दोनों भेष बदलकर कर कई लोगों को चूना लगाते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के किरदार को खूब पसंद किया गया। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी जो पूरी फिल्म में बंटी और बबली का पीछा करते रहते हैं।
4 of 11
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सैफ अली खान
निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' में अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी रोमांटिक छवि से हटकर एंटी हीरो की भूमिका निभाई। इस फिल्म में सैफ अली खान में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया। यह किरदार सैफ अली खान के करियर का सबसे यादगार किरदार था। इस फिल्म के जरिए लोगों ने सैफ अली खान को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। 'ओमकारा' के जरिए सैफ अली खान ने एंटी हीरो के रूप में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन
5 of 11
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अक्षय कुमार
निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'स्पेशल 26' में अक्षय कुमार ने एक नकली सीबीआई अजय सिंह की भूमिका निभाई थी। देखा जाए तो अक्षय कुमार की यह भूमिका भी एक तरह से एंटी हीरो की थी जिसमे उन्होंने एक आपराधिक मास्टरमाइंड की भूमिका निभाई थी जो नकली सीबीआई अधिकारी बनकर अपनी टीम के साथ कई लोगों को चूना लगाता है। एंटी हीरो के रूप में अक्षय कुमार को फिल्म तमिल फिल्म '2.0' के हिंदी डब वर्जन '2.0' में भी खूब पसंद किया था। इस किरदार को निभाने के लिए अक्षय कुमार को प्रोस्थेटिक मेकअप और एनिमेट्रॉनिक्स की आवश्यकता पड़ी थी।
विज्ञापन
6 of 11
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स की 'धूम 2' में सौम्य और चालाक चोर आर्यन सिंह की भूमिका निभाई थी जो भेष बदलकर एक से बढ़कर एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। एंटी हीरो की भूमिका में ऋतिक रोशन को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के बेहतरीन डांस सीक्वेंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया, जिससे सही और गलत के बीच की रेखा धुंधली हो गई थी। 'घूम' में जॉन अब्राहम और 'घूम 3' में आमिर खान की एंटी हीरो की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 11
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अमिताभ बच्चन
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म 'डॉन' में एंटी हीरो की भूमिका में खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉन भूमिका निभाई थी जिसे पुलिस मार देती है और उसकी जगह उसका हमशक्ल विजय ले लेता है। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के ओरिजिनल एंटी हीरो बन गए। देखा जाए तो 'त्रिशूल', 'दीवार' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में भी अमिताभ बच्चन की एंटी हीरो की भूमिका रही है।
8 of 11
सुनील दत्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सुनील दत्त
अभिनेता सुनील दत्त ने फिल्म 'मदर इंडिया' में बिरजू की एंटी हीरो की भूमिका निभाई थी जो गलत रास्ते पर निकल पड़ता है। इस फिल्म में सुनील दत्त का ऐसा एंटी हीरो का किरदार था जो अपने जीवन में हालात की वजह से बदल जाता है। करियर के शुरूआती दौर में इस तरह का किरदार निभाना किसी भी अभिनेता के लिए जोखिम भरा था लेकिन सुनील दत्त ने इस किरदार को चुनौती के रूप में लिया और यह फिल्म हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म बन गई। इस फिल्म के अलावा भी सुनील दत्त ने 'मुझे जीने दो', 'रेशमा और शेरा', 'हीरा,' 'प्राण जाए पर वचन न जाए,' और '36 घंटे' फिल्में की जिसमें उनकी भूमिका एक एंटी हीरो की थी।
9 of 11
देव आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
देव आनंद
हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद ने अपने करियर के शुरुआती दौर में फिल्म 'बाजी' में एंटी हीरो मदन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में देव आनंद ने मदन नाम के एक ऐसे गरीब लड़के की भूमिका निभाई थी जो पैसों की खातिर जुआरी बन जाता है और अपराध के दलदल में फंस जाता है। गुरु दत्त के निर्देशन में बनी अपराध शैली की यह बहुत ही प्रभावशाली फिल्म थी। एंटी हीरो की भूमिका में देव आनंद को दर्शकों की तरफ से खूब सहानुभूति मिली थी।
10 of 11
दिलीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दिलीप कुमार
फिल्म 'गंगा जमना' अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने गंगा की भूमिका निभाई थी। दिलीप कुमार की यह भूमिका एक तरह से एंटी हीरो की थी। इस फिल्म में दिलीप ने एक ईमानदार मेहनती युवा ग्रामीण का किरदार निभाया है, जिसे डाकू बनने के लिए मजबूर किया जाता है। चीजें तब जटिल हो जाती हैं, जब उसका भाई जमना जिसे उसने शिक्षित करने में मदद की थी, वह एक ईमानदार पुलिस अधिकारी बन जाता है। वह गंगा को आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार करता है। अवधी भाषा में बनी इस फिल्म को उस दौर में खूब पसंद किया गया।
अशोक कुमार
हिंदी सिनेमा में पहली बार एंटी हीरो की भूमिका अशोक कुमार ने फिल्म 'किस्मत' में निभाई थी। इस फिल्म में अशोक कुमार ने शेखर की भूमिका निभाई थी, जो हालात के चलते जेब कतरा बन जाता है। लेकिन जिसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जब उसे अहसास होता है कि वह गलत काम कर रहा है और धीरे -धीरे सुधरने की कोशिश करता है। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। और, यहां से नायकों को फिल्मों में एंटी हीरो निभाने की प्रेरणा मिली।