फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस, फिर भी कमा डाले 200 करोड़ रुपये

Wed, 19 Apr 2023 05:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करके फिल्म के मेकर्स को मालामाल कर दिया है। इस फिल्म ने घरेलू टिकट खिड़की पर 500  करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। वहीं, ग्लोबली फिल्म ने कुल 1050.3 करोड़ की कमाई की थी। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख ने एक भी पैसे चार्ज नहीं किए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने पठान की वजह से मोटी कमाई की है। 
Ranbir Kapoor: सिक्योरिटी गार्ड के साथ रणबीर के इस अंदाज ने सबको किया हैरान, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
 
विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो अभिनेता ने कथित तौर पर फिल्म के लिए अपने पारिश्रमिक के रूप में 60 प्रतिशत लाभ साझा करने का सौदा किया था। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, चूंकि 'पठान' 270 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी और निर्माताओं ने कुल 333 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, इसलिए शाहरुख को उनके हिस्से के रूप में लगभग 200 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
Dhamaal 4: माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर भी होंगे 'धमाल 4' का हिस्सा? दोनों सितारों को पसंद आ गई है स्क्रिप्ट 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने कथित तौर पर भारत में 545 करोड़ रुपये और विदेशों में 396.02 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से भारतीय वितरकों को 245 करोड़ रुपये दिए गए, और विदेशी वितरकों ने 178 करोड़ रुपये लिए। इसके अलावा 'पठान' ने अपने सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स को बेचकर 150 करोड़ रुपये कमाए। वहीं इसे 30 करोड़ रुपये म्यूजिक राइट्स और सब्सिडी से मिले।
Salman Khan: करण जौहर के साथ फिल्म बनाएंगे सलमान खान? अगले साल ईद पर होगी रिलीज

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पठान की सफलता के बाद फैंस को किंग खान की फिल्म 'जवान'  का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में भी अभिनेता एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक छोटा सा क्लिप लीक हो गया था, जिसे देखकर शाहरुख के प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।
Priyanka Chopra: फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को अपने घर बुलाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, दिल छू लेगी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
इस फिल्म को दो जून को रिलीज होना है, लेकिन यह तय समय पर रिलीज होगी या नहीं, फिलहाल इस बात की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में काम कर रहे हैं। फिल्म को इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Ayushmann is Back: ‘रातां कालियां’ में सुनाई देगी आयुष्मान खुराना की आवाज, जानिए सब कुछ इस गाने के बारे में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें