काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान 20 साल से फंसे हुए हैं। गुरुवार को जोधपुर की एक अदालत ने उन्हें 5 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। फिलहाल वो जोधपुर सेंट्रल जेल में पांच साल की सजा काट रहे हैं। आज इस मामले में बेल को लेकर फैसला आना है। इस मुश्किल घड़ी में सलमान के दोस्त, रिश्तेदार, परिवार सब उनके साथ डंट कर खड़े हैं।
विज्ञापन
2 of 4
shah rukh khan
वहीं काला हिरण शिकार मामले में शाहरुख खान ने अपने दोस्त सलमान खान का साथ दिया है। शाहरूख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सलमान का साथ देते हुए दिख रहे हैं। हालांकि ये वीडियो उस समय का है जब सलमान खान पहली बार जेल गए थे।
विज्ञापन
3 of 4
Shah Rukh Khan
शाहरुख खान ने कहा कि स्टार होने के अगर अपने फायदे हैं तो नुकसान भी बहुत ज्यादा है और सलमान को वो नुकसान झेलना पड़ता है।
आपको बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर के सेशन कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। गुरुवार दोपहर सजा का ऐलान होने के कुछ समय बाद सलमान खान को जोधपुरी की जेल में भेज दिया गया। फिलहाल सलमान जेल में सजा काट रहे हैं।