फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट होने के बाद इस तरह पार्टी कर रहीं सुहाना, पहले शर्टलेस दोस्तों की वजह से हुई थीं ट्रोल

Sun, 30 Jun 2019 12:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : social media
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के जल्द बॉलीवुड में डेब्यू की चर्चाएं हैं। अभी से सुहाना खान के फैंस की संख्या लाखों में हैं। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। कभी सुहाना अपने दोस्तों के साथ नजर आती हैं तो कभी कॉलेज में प्ले करती हुई। एक बार फिर सुहाना खान की नई तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : social media
सुहाना खान ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन खत्म किया। इसकी जानकारी शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थीं। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं। इस दौरान सुहाना ने ऑफ शोल्डर ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहन रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : social media
शाहरूख खान ने ट्विटर पर सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन जिंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।'

4 of 5
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana - फोटो : instagram
सुहाना की मां गौरी ने सुहाना की लंच के दौरान की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'लंच एट Ardingly'। सुहाना की ग्रेजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suhana Khan - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर सुहाना खान की कुछ नई तस्वीरें वायरल हुई थीं। इनमें वो अपने कुछ विदेशी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आई थीं। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सुहाना इस पार्टी में काफी एंजॉय कर रही हैं। इनमें से एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें सुहाना अपने शर्टलेस दोस्तों के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें