फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में कॉलेज दोस्तों के साथ मस्ती कर रहीं सुहाना खान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Mon, 22 Oct 2018 11:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है। सुहाना उन सेलिब्रिटी किड्स में शामिल हैं जिनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। सुहाना खुद भी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं।
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan
सुहाना इन दिनों लंदन में हैं जहां वो अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। लंदन से एक नई तस्वीर आई है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं। नो मेकअप लुक में होने के बाद भी सुहाना तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान
खबर है कि सुहाना खान और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करते नजर आएंगे। सुहाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक शानदार एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। फैशन मैगजीन वोग को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के बारे में कई बातें कहीं। 

4 of 5
suhana khan
बता दें कि सुहाना ने हाल ही में वोग मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया है। सुहाना कहती हैं कि उन्हें याद नहीं है कि कोई ऐसा लम्हा आया हो जब उन्होंने तय किया हो कि वह एक्टिंग करना चाहती हैं। जब वह छोटी थीं, वह अलग-अलग तरह से बातें करती थीं, उनके माता-पिता ने तभी महसूस किया कि वह एक्टिंग के लिए गंभीर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suhana khan
काफी समय से चर्चाएं हैं कि सुहाना खान को करण जौहर अपने बैनर तले लॉन्च करेंगे। सुहाना की एक तस्वीर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा था कि- 'उसे स्टेज पर देखा है और मेरा सीना गर्व से फूल जाता है। वो बेहद शानदार है और एक जन्मजात टैलेंट है। सुर्खियों में आने पर स्वागत है। सबसे मुश्किल पलों में भी यह तुम्हें प्यार में डुबो देगा और मुझे कभी अंकल न कहने के लिए शुक्रिया। बहुत प्यार।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें