सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दुआ लिपा के मुंबई कॉन्सर्ट में हाल ही में दिए गए प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया है। सुहाना की इंस्टाग्राम स्टोरी में गायिका स्टेज पर अपना प्रसिद्ध ट्रैक लेविटेटिंग गाती और शाहरुख खान और ट्विंकल खन्ना के गाने वो लड़की जो पर थिरकती नजर आ रही हैं। खूबसूरत गायिका को सफेद रंग की चमकदार ड्रेस पहने देखा जा सकता है।