शाहरुख खान किसी भी इवेंट या पार्टी में जाते हैं तो अपने अंदाज से समां बांध देते हैं। चार फरवरी को कपूर खानदान की ओर से एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया। ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी धूमधाम से हुई जिसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। इस पार्टी में शाहरुख पत्नी गौरी के साथ पहुंचे जहां उन्होंने स्टेज पर खूब मस्ती की।