फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'शुक्रिया, मुझे मौका दिया'

Sun, 28 Jun 2020 02:05 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में 28 साल पूरे कर लिए हैं। इतने सालों से वो लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। बगैर किसी गॉडफादर के शाहरुख अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। उनके फैंस इस मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब शाहरुख ने एक ट्वीट कर सभी का शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख लिखते हैं कि 'पता ही नहीं चला कि कब मेरा पैशन मेरा मकसद बन गया और फिर मेरा प्रोफेशन बन गया। आप सभी का शुक्रिया कि इतने सालों तक आपने मुझे मनोरंजन करने का मौका दिया। मुझे लगता है कि मेरे प्रोफेशनलिज्म से ज्यादा मेरा पैशन अहम फैक्टर बनेगा जिसकी वजह से मैं आने वाले सालों में भी आपका मनोरंजन करता रहूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने ट्वीट के साथ शाहरुख ने एक तस्वीर भी पोस्ट की। शाहरुख की ये तस्वीर गौरी ने खींची है। शाहरुख लिखते हैं कि '28 साल और जारी है... शुक्रिया गौरी इस पल को कैद करने के लिए।'

4 of 5
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान की पहली फिल्म 'दीवाना' 25 जून 1992 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। सेकेंड लीड होने के बावजूद शाहरुख ने सभी को अपना 'दीवाना' बना दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसका फायदा भी उन्हें मिला। शाहरुख खान के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि शाहरुख फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। पहले शाहरुख का रोल अरमान कोहली को ऑफर किया गया था। अरमान ने ये फिल्म साइन कर ली थी और शूटिंग का पहला शेड्यूल भी खत्म कर लिया था लेकिन मेकर्स के साथ उनकी कुछ अनबन हो गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। अरमान के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म में शाहरुख की एंट्री हुई। 

सुशांत सिंह राजपूत के डिलीट पोस्ट से उठे सवाल, रिया चक्रवर्ती के साथ साझा की थी तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें