फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल में इन 5 फिल्मों को भी रिजेक्ट कर चुके हैं शाहरुख खान, बाद में हुई सुपरहिट तो बेहद पछताए

Tue, 25 Jun 2019 12:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : srk universe twitter

बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान ने बॉलीवुड में आज 27 साल पूरे कर लिए हैं। आज ही के दिन शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। ये शाहरुख की डेब्यू फिल्म थी। तब से लेकर आज तक शाहरुख ने कई हिट फिल्में दी तो कुछ बुरी तरह फ्लॉप भी हुईं। कई बार देश-विदेश के नामी अवॉर्ड्स भी शाहरुख ने अपने नाम किए। शाहरुख ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिसे शाहरुख खान ने ठुकरा दी थी और बाद में वो फिल्म सुपरहिट हो गई।

विज्ञापन

2 of 6
lagaan - फोटो : file photo
लगान
बॉलीवुड में जब भी अच्छी फिल्मों का नाम लिया जाता है उसमें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान जरूर शामिल होती है। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे लेकिन पहले यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की थी। कहा जाता है कि शाहरुख ने ही आशुतोष को यह सलाह दी थी कि इस रोल के लिए वह आमिर खान को साइन करें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
3 idiots
3 इडियट्स 
साल 2009 में आई आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को किसी इंट्रो की जरूरत नहीं है। ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं ये फिल्म पहले शाहरुख को ऑफर की गई थी लेकिन उनके पास डेट्स की इतनी कमी थी कि वह इस फिल्म को साइन नहीं कर सके।

4 of 6
kaho naa pyar hai
कहो ना प्यार है
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 102 अवॉर्ड मिले हों। यह फिल्म 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था लेकिन क्या आज जानते हैं फिल्म पहले शाहरूख खान को ऑफर की गई थी क्योंकि शाहरुख, राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन और कोयला में काम कर चुके थे लेकिन शाहरूख ने कहा कि उन पर ये रोल सूट नहीं करेगा और ये फिल्म ठुकरा दी।
विज्ञापन

5 of 6
Munna Bhai MBBS
मुन्नाभाई एममबीबीएस
संजय दत्त का आज दूसरा नाम मुन्ना भाई लिया जाता है वो भी सिर्फ एक फिल्म की वजह से...सोचिए फिल्म दर्शकों के बीच कितनी पॉपुलर हुई होगी कि संजय दत्त का नाम मुन्नाभाई पड़ गया। खैर अगर शाहरुख खान ने ये फिल्म रिजेक्ट नहीं की होती तो आज मुन्नाभाई वहीं होते। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने पहले अपनी सुपरहिट फिल्म के लिए शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय से संपर्क किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक था टाइगर - फोटो : AmarUjala

एक था टाइगर
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर पहले शाहरुख खान को ऑफर हुई थी। कबीर खान ने सलमान वाले रोल के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया था। लेकिन टाइम न होने की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए और बाद ये रोल सलमान खान को मिल गया। इन फिल्मों की सक्सेस के बाद शाहरुख एक बार को जरूर पछताए होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें