फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने 27 साल पहले फिल्म 'दीवाना' से किया था डेब्यू, इस हीरो की वजह से मिला था रोल

Tue, 25 Jun 2019 03:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे आज 27 साल पूरे हो चुके हैं । आज ही के दिन शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी । ये शाहरुख की डेब्यू फिल्म थी । शाहरुख की डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी । फिल्म में शाहरुख खान सेकंड लीड थे । उनके अपोजिट बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर और दिव्या भारती थे । सेकंड लीड होने के बावजूद शाहरुख ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था । इस मौके पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
टि्वटर पर #27GoldenYearsOfSRK ट्रेंड भी कर रहा है । फैंस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो शाहरुख के बॉलीवुड में 27 साल होने का जश्न मना रहे हैं । शाहरुख की पिछली दो-तीन फिल्में भले ही फ्लॉप रही हों लेकिन लोगों के बीच उनकी दीवानगी आज भी कायम है । इस मौके पर हम आपको शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' के कुछ अनसुने किस्से बताते हैं । 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
'दीवाना' को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था । आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे । शाहरुख से पहले ये रोल अरमान कोहली को ऑफर हुआ था । जी हां, ये वही अरमान कोहली हैं जो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। शो में अरमान की काजोल की बहन तनीषा के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी । अरमान ने ये फिल्म साइन कर ली थी और शूटिंग का पहला शेड्यूल भी खत्म कर लिया था । लेकिन उनकी मेकर्स के साथ कुछ अनबन हो गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी । इसके बाद फिल्म में शाहरुख की एंट्री हुई । 
 

4 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
फिल्म में शाहरुख की एंट्री इंटरवल के बाद होती है । फर्स्ट हाफ में ऋषि कपूर और दिव्या भारती स्क्रीन पर छाए रहते हैं । ये दिव्या भारती की भी डेब्यू फिल्म थी । इससे पहले दिव्या कई तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी थीं । इस फिल्म के लिए शाहरुख और दिव्या दोनों को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
इस फिल्म का म्यूजिक भी जबरदस्त हिट हुआ था । फिल्म का म्यूजिक नदीम श्रवण ने दिया था । शाहरुख का फिल्म में डेब्यू सॉन्ग था- 'कोई ना कोई चाहिए..' । इस गाने को शाहरुख ने बाइक चलाते हुए शूट किया था । फिल्म के गानों को भी बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड मिला था । ये अवॉर्ड नदीम श्रवण को लगातार तीसरी बार मिला था । 1990 में 'आशिकी', 1992 में  'साजन' और 1993 में 'दीवाना' के लिए उन्होंने फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें