फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' में हुई शाहरुख खान की एंट्री, निभाएंगे ये खास किरदार

Fri, 01 Nov 2019 11:49 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shah rukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख के फैंस ने अपने चहेते सुपरस्टार को लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा है। वह पिछली बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थें। हालांकि यह फिल्म कुछ खास करने में नाकामयाब साबित हो गई थी। हाल में ऐसी जानकारी सामने आई है कि किंग खान निर्देशक एटली के साथ फिल्म 'सनकी' में नजर आ सकते हैं। हालांकि अगर इस फिल्म की पुष्टि नहीं की जाती है फिर भी शाहरुख के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। भले ही फिल्म के लिए ना सही लेकिन एक कैमियो रोल के लिए शाहरुख ने अपनी रजामंदी दे दी है।
विज्ञापन

2 of 4
varanasi brahmastra - फोटो : varanasi brahmastra
शाहरुख खान, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया का भी अहम किरदार है। 
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र
यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़े  एक सूत्र के अनुसार, फिल्म में शाहरुख का गेस्ट अपीयरेंस होगा लेकिन शाहरुख का यह किरदार रणबीर के सफर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। किंग खान ने फिल्म के अपने हिस्से की शूटिंग के लिए तारीख दे दी है। वह इस साल के खत्म होने से पहले ही शूटिंग पूरी कर लेंगे।' 
विज्ञापन

4 of 4
शाहरूख खान - फोटो : Getty
सूत्र ने आगे बताया, 'अयान ने जो हिस्सा लिखा है वह सिर्फ शाहरुख ही अदा कर सकते हैं। शाहरुख को वैसे भी अयान का काम पसंद है इसलिए उन्होंने तुरंत ही इस रोल के लिए हामी भर दी। फिल्म में सभी किरदारों की तरह ही शाहरुख के किरदार का भी पौराणिक जुड़ाव देखने को मिलेगा।' गौरतलब है कि इससे पहले भी शाहरुख, रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी कैमियो रोल कर चुके हैं। 

पढ़ें: इन सात फिल्मों में हीरोज की हुई धमाकेदार एंट्री, सीट पर चढ़कर दर्शकों ने बजाई थीं सीटियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें