शाहरुख खान
- फोटो : instagram/iamsrk
अमेरिका जैसे बड़े देश में क्रिकेट का इतना खुमार नहीं है जितना कि भारत में है। जब शाहरुख जैसा बड़ा सुपरस्टार अमेरिका की किसी क्रिकेट फ्रेंचाइजी को खरीदता है तो देश में क्रिकेट के प्रशंसकों की आवाज अमेरिका तक गूंजेगी। यही कारण है कि अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड एक प्रीमियर लीग शुरू करेगा जिसमें अमेरिका के मशहूर राज्यों की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डीसी, शिकागो, डलास और लॉस एंजेलिस शामिल होंगी।