बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को होता है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में ऐसा अभिनय किया है कि सिनेप्रेमियों के दिल और दिमाग पर हमेशा कायम रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्मों में डेब्यू किया और वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर पहुंच गईं। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं।