Chak De India
- फोटो : file photo
कबीर खान
चक दे इंडिया (2007)
साल 2007 में आई फ़िल्म चक दे इंडिया, शाहरुख खान की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म है। इस फ़िल्म को शिमित आमिन ने डायरेक्ट किया है। कबीर खान (शाहरुख खान) एक फॉर्मर हॉकी प्लेयर है, जो अपने देश को दगा देने के लिए दोषी करार दिया जाता है। बाद में राष्ट्र के प्रति अपनी वफादारी सिद्ध करने के लिए वह इंडियन नेशनल वीमेन हॉकी टीम की कोचिंग शुरू करता है। फ़िल्म के मोटिवेशनल डायलॉग बहुत पॉपुलर हुए थे। उसका संगीत तो आज भी स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए एक जोशवर्धक का काम करता है। शाहरुख खान को इस फ़िल्म में एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। शाहरुख खान, विद्या मलावड़, सागरिका घाटगे, शिल्पा शुक्ला और चित्रांशी रावत फ़िल्म में लीड एक्टर्स हैं।