Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में गुरुवार का दिन काफी खास रहा। पारस छाबड़ा ने 'टिकट टू फिनाले' के लिए हुआ टास्क 'बीबी होम डिलीवरी' जीत लिया है। इसके साथ ही उन्होंने शो के अगले पड़ाव के लिए अपनी दोस्त माहिरा शर्मा को साथ ले जाने का फैसला किया। 'टिकट टू फिनाले' के लिए हुए टास्क के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली। वहीं इस टास्क के बाद से सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
Bigg Boss 13: शो में झूठ बोलने पर ट्रोल हुईं रश्मि देसाई, यूजर्स बोले- 'बहन 300 कैमरा हैं यहां...'