फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में शाहरुख खान का एक और कदम, लोगों से की इस बात की अपील

Fri, 15 May 2020 10:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से जंग में बॉलीवुड स्टार्स बढ़- चढ़कर मदद कर रहे हैं। छोटे से छोटे और बड़े से बड़ा कलाकार सहायता करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। शाहरुख खान शुरुआत से ही लोगों की खुलकर मदद कर रहे हैं। इस बार शाहरुख ने लोगों से भी कोविड 19 के खिलाफ जंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने अपने फाउंडेशन मीर के जरिए लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने लिखा, 'आइए, कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे बहादुर स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा टीमों का व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) में योगदान करके समर्थन करते हैं। थोड़ी सी मदद एक बड़ा काम कर सकती है।'
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan car - फोटो : instagram
शाहरुख ने अपने मीर फाउंडेशन पर एक लिंक भी साझा किया है जिसमें लिखा है, 'मीर फाउंडेशन फ्रंटलाइन पर लड़ रहे स्वास्थ्य सैनिकों की सुरक्षा के लिए कार्यरत हैं। अब आप भी हमारे प्रयास का हिस्सा बन सकते हैं। हमारे क्राउडफंडिंग लिंक पर दान करें और हमें पीपीई किट लेने में मदद करें।'
 

4 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
बता दें कि शाहरुख खान ने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि दी थी। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे मेडिकल स्टाफ को 25,000 पीपीई किट्स दीं। बीते दिनों ही शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने गरीबों को भोजन के 95 हजार पैकेट बंटवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
WHO ने की थी तारीफ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया था। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने ट्वीट कर लिखा था कि शाहरुख खान डब्ल्यूएचओ और ग्लोबल सिटीजन के साथ एकजुटता दिखाने और 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।

दूरदर्शन पर आने वाले इन विज्ञापनों की धुन दिलाती है 90 के दशक की याद, गुम हो गया 'हमारा बजाज'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें