फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुर भंडारकर ने अगली फिल्म के लिए शाहरुख को किया अप्रोच, रेत माफिया पर आधारित है फिल्म

Sun, 03 Feb 2019 12:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh Khan
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। उन्हें ऐसे स्क्रिप्ट की तलाश है जिसके बाद उनकी सुपरस्टार वाली छवि वापस आ सके। हाल ही में शाहरुख खान को लेकर खबर थी कि उन्होंने राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' को छोड़ दिया है। इस फिल्म को छोड़ने के पीछे शाहरुख ने कोई वजह नहीं बताई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh khan
अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान पहली बार पुलिसवाले की भूमिका वाली फिल्म करने जा रहे हैं जिसे मंधुर भंडारकर बनाएंगे। जीहां इसके लिए मधुर ने शाहरुख खान को अप्रोच किया है। इस फिल्म का नाम 'इंस्पेक्टर गालिब' होगा और ये फिल्म भारत में रेत के माफियाओं पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
'इंस्पेक्टर गालिब' एक ऐसे पुलिसवाले की कहानी है जो देशभर में होने वाले गैरकानूनी रेत खनन के लिए हथियार उठाता है। खबरों की मानें तो मधुर भंडारकर ने शाहरुख खान को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है। शाहरुख को फिल्म की कहानी पसंद आई लेकिन उन्होंने अभी इस प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरी है। 

4 of 5
Rakesh Sharma
शाहरुख चूंकि फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' से अलग हो गए हैं, ऐसे में शाहरुख के पास अभी कोई अच्छी फिल्म नहीं है। हाल में मुंबई पुलिस के लिए हुए उमंग फेस्टिवल में भी शाहरुख ने पुलिसवाले की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में मधुर की इस फिल्म को अगर शाहरुख हां कर देते हैं तो उनके फैंस उन्हें बड़े परदे पर कुछ नया करते हुए देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : instagram
बात करें पिछले साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जीरो की तो इसे आनंद एल राय ने निर्देशित किया था। इस फिल्म से शाहरुख को काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। तमाम प्रमोशन के बाद भी दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया। इस फिल्म में शाहरुख, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें