Rakesh Sharma
शाहरुख चूंकि फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' से अलग हो गए हैं, ऐसे में शाहरुख के पास अभी कोई अच्छी फिल्म नहीं है। हाल में मुंबई पुलिस के लिए हुए उमंग फेस्टिवल में भी शाहरुख ने पुलिसवाले की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में मधुर की इस फिल्म को अगर शाहरुख हां कर देते हैं तो उनके फैंस उन्हें बड़े परदे पर कुछ नया करते हुए देख पाएंगे।