फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ही नहीं इन सेलेब्स को भी मिल चुकी है धमकी, एक की तो बहन पर किया था एसिड अटैक

Fri, 23 Nov 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shah rukh khan, kangana - फोटो : social media
बॉलीवुड सितारों और धमकियों का कनेक्शन सालों पुराना है। सलमान खान के बाद एक और खान को धमकी दी गई है। जी हां, इस बार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को ओडिशा के एक संगठन ने धमकी दी है। कलिंग सेना नाम के इस संगठन ने शाहरुख को धमकी देते हुए कहा कि अगर वो हॉकी वर्ल्ड कप में आए तो उनके मुंह पर स्याही फेंकी जाएगी। शाहरुख खान ने फिल्म अशोका में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था। शाहरुख अकेले ऐसे स्टार नहीं है जिन्हें इस तरह निशाने पर लिया गया है। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें ऐसी ही बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जिन्हें धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Karan johar - फोटो : file photo
करण जौहर
करण जौहर ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो लगातार चर्चाओं में रहते हैं। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अपनी बायोग्राफी एन अनसूटेबल ब्वॉय में करण जौहर ने बताया कि बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है की रिलीज से पहले उनकी मां को फोन पर किसी ने धमकी दी थी, हालांकि वो खुशकिस्मत हैं कि उनकी मां और शाहरुख खान हमेशा उनके साथ रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
sonu nigam - फोटो : file photo
सोनू निगम
सिंगर सोनू निगम अपनेे बयानों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ सोनू निगम ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। खबरों के मुताबिक, छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम की ओर से उन्हें धमकियां मिली थी कि वो डील कैंसिल कर दें। सोनू निगम ने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी और उसी ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ काम करना जारी रखा था।

4 of 6
Akshay Kumar - फोटो : file photo
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने उनके घर काम करने वाली एक बाई को हटा दिया था। जिसके बाद एक शख्स उन्हें फोन पर धमकियां देते हुए कहा कि वो गैंगस्टर रवि पुजारा है। अक्षय कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने उस शख्स को पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन बाद में ये केस बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
kangana ranaut - फोटो : file photo
कंगना रनौत
विवाद और कंगना रनौत का पुराना नाता है। साल 2007 में कंगना की बहन रंगोली के चेहरे पर एक अनजान शख्स ने एसिड फेंका था। यही नहीं वो शख्स कंगना को फोन कर उन पर एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी देता था। कंगना ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद अविनाश शर्मा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
सलमान खान
बीते दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा फोन आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान की ओर से केस दर्ज कराया गया। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सलमान खान के पीए को फोन किया और सलमान खान का नंबर मांगने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने ये भी कहा कि वो छोटा शकील के लिए काम करता है और अगर उसकी बात सलमान खान से नहीं कराई गई तो वह सलीम खान को जान से मार देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें