गौरी खान, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख और गौरी अलग-अलग धर्म के हैं। ऐसे में कई बार इसको लेकर भी उनसे सवाल पूछे जाते हैं। कुछ वक्त पहले एक टीवी शो में शाहरुख ने कहा था, 'हमारे परिवार में हमने कभी हिंदू मुसलमान की कोई बात ही नहीं की। मेरी बीवी हिंदू हैं, मैं मुसलमान हूं और मेरे जो बच्चे हैं वो हिन्दुस्तानी हैं।' शो के दौरान एक सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा था, 'कई बार, जब वो स्कूल गए तो, स्कूल में भरना पड़ता है कि धर्म क्या है। जब मेरी बेटी सुहाना छोटी थी तो उसने आकर मुझसे पूछा एक बार कि हम कौन से धर्म के हैं। तो मैंने उसमें लिखा कि हम इंडियन हैं। कोई धर्म नहीं है और होना भी नहीं चाहिए।' इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने शाहरुख की खूब तारीफ की थी।