शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फैंस को 'देवदास' और 'मोहब्बतें' जैसी जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। लेकिन सालों से दोनों ने कोई भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। इन दो सुपरस्टार्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम पर छपी खबर के अुनसार, 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज के दौरान शाहरुख और ऐश्वर्या राय को साथ में तीन फिल्मों का ऑफर आया था। लेकिन ऐश्वर्या ने तीनों ही फिल्मों में शाहरुख के साथ काम करने से मना कर दिया।
पढ़ें- 4 साल से अमीषा को नहीं मिली कोई फिल्म, लेकिन शौक इतने महंगे कि जान होश उड़ जाएं
विज्ञापन
3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस खबर को देखकर तो यही लग रहा है कि शायद शाहरुख और ऐश के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि ऐश और शाहरुख ने तीनों ही फिल्में अच्छी स्क्रिप्ट ना होने की वजह से रिजेक्ट की हैं।
पढ़ें- VIDEO: कभी एक दूसरे के प्यार में थे पागल, 22 साल बाद हाथ पकड़ घूमते दिखे सनी और डिंपल
4 of 6
ऐश्वर्या राय
दोनों ही एक साथ काम करना चाहते हैं लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट ना होने की वजह से फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में वॉग वुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के दौरान दोनों एक-दूसरे से मिले थे। साथ में दोनों ने पोज भी दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
ऐश्वर्या राय
बता दें कि फिल्म 'चलते चलते' में रानी मुखर्जी से पहले ऐश्वर्या को कास्ट किया गया था। लेकिन शूटिंग के दौरान सेट पर सलमान खान पहुंच गए थे और उन्होंने पहले ऐश्वर्या को विवेक ओबरॉय से ना मिलने के लिए धमकाया। फिर शाहरुख से कहा कि वो ऐश के साथ काम ना करें।
इस घटना के बाद शाहरुख खान ने ऐश के साथ कभी काम ना करने की ठान ली थी। तब से अब तक दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। लेकिन अगर अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो फैंस को फिर से शाहरुख और ऐश की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी।