फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म रा-वन की सीडी जलाने पर शाहरुख ने दिया ये करारा जवाब, धूम 4 पर भी किया खुलासा

Tue, 08 Oct 2019 01:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में आज दशहरे और पत्नी गौरी खान के बर्थडे के खास मौके पर शाहरुख ने ट्विटर पर  #AskSRK के साथ फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस खास मौके पर न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी फैंस ने कई सवाल पूछे, वहीं शाहरुख ने भी अपने कमाल के जवाबों से सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Ra One
ट्विटर पर सुनील द क्रिकेटर नाम के एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि सर आज दशहरा है तो रा-वन की सीडी क्यों नहीं जला देते आप? शाहरुख ने इस फैन के इस सवाल पर मजेदार जवाब देते हुए लिखा- 'अरे कितना जले पे नमक छिड़कोगे।'

विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
इसके अलावा एक और सोशल मीडिया यूजर ने शाहरुख से पूछा कि सर सुना है आप धूम 4 कर रहे हो, क्या ये सच है? इस पर शाहरुख ने अपना कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर दिखाते हुए जवाब दिया- मैंने भी सुना है, तुम्हें कुछ और खबर मिले तो बता देना।'

4 of 5
shah rukh khan and abram - फोटो : social media
इसके अलावा ट्विटर पर विज 88 नाम के एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि आप फिल्मों में बेटे अबराम के साथ कब नजर आएंगे। शाहरुख ने इस सवाल का बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहा कि जैसे ही उनको अबराम की डेट्स मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान
वैसे बात शाहरुख के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार वो 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। गौरतलब है कि जीरो के बाद अभी तक शाहरुख ने किसी फिल्म का एलान भी नहीं किया है।

पढ़ें: दशहरे पर शाहरुख ने किया खुलासा, जानें बेटे अबराम के साथ कब फिल्मों में आएंगे नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें