फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर फिल्म में पुलिस की वर्दी में दिखाई देता था ये एक्टर, 50 की उम्र में ही हो गई थी मौत...

Sun, 19 Jul 2020 02:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शफी इनामदार - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जो कम समय के लिए पर्दे पर आए लेकिन उतने वक्त में ही लोगों के दिलों में बस गए। ऐसे ही एक अभिनेता थे शफी इनामदार। शफी फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक रहे हैं जिन्होंने कभी लीड किरदार नहीं निभाया लेकिन साइड रोल कर उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। चलिए आज बात करते हैं शफी की...
विज्ञापन

2 of 5
शफी इनामदार - फोटो : ट्विटर
शफी का जन्म 23 अक्टूबर 1945 को हुआ था। साल 1982 में उन्होंने विजेता फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1983 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्ध सत्या में इंस्पेक्टर हैदर अली का रोल प्ले कर के वे सुर्खियों में आए। शफी को ज्यादातर पुलिस के किरदार में ही देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
शफी इनामदार - फोटो : ट्विटर
सपोर्टिव रोल में भी शफी की एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी इतनी खूबसूरत हुआ करती थी कि छोटे से सीन्स में भी वे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते थे। शफी ने फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशकों तक काम किया। 

4 of 5
शफी इनामदार - फोटो : ट्विटर

उन्होंने विनोद खन्ना के साथ जुर्म, इज्जतदार, फूल बने अंगारे, क्रांतिवीर, यशवंत, अकेले हम अकेले तुम जैसी फिल्मों में काम किया था और नाना पाटेकर के साथ उन्होंने यशवंत फिल्म में काम किया और यही फिल्म उनके करियर की अंतिम फिल्म साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शफी इनामदार - फोटो : ट्विटर
अगर बात करें छोटे पर्दे की तो उन्होंने 'ये जो है जिंदगी' में मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा वे गुलजार के सीरियल गालिब में भी एक अहम रोल प्ले करते नजर आए थे। पर्दे पर अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाले शफी ने महज 50 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। 13 मार्च, 1996 को 50 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें