शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 18 जनवरी को शबाना आजमी का कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इस दुर्घटना ने शबाना के व्यस्त कार्यक्रम पर ब्रेक लगा दिया था। वह पहले बुडापेस्ट में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, और वहां से उन्होंने अपने पति मशहूर गीताकार जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन के सप्ताह भर के उत्सव की व्यवस्था को व्यवस्थित किया। वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई थीं, लेकिन जन्मदिन के अगले ही दिन उन्हें इस सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ा।