फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: शादीशुदा जावेद अख्तर पर दिल हार बैठी थीं शबाना आजमी, पिता की नाराजगी के बावजूद किया निकाह

Fri, 01 Sep 2023 09:33 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

'इश्क और जंग में सब जायज है' यह कहावत बहुत पुरानी है मगर आज भी लोगों के जुबां पर रहती है। वो कहते हैं न कि प्यार कोई बंधन कोई सीमा नहीं मानता है। धर्म, जाति और मजहब की दीवार एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने से नहीं रोक सकती। लाख कोई कोई कोशिश कर ले मगर इश्क में घायल प्रेमी अपने प्यार की मंजिल पा ही लेता है। फिल्मों में दिखाई गई इश्क की कहानियां निजी जिंदगी में भी कभी-कभी वैसे ही होती हैं, जहां प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के लिए हद से गुजर जाते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

 बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और लेखक जावेद अख्तर की लव स्टोरी भी कुछ ऐसे ही है। एक दूजे के प्यार में पागल शबाना और जावेद की प्रेम कहानी को अंजाम तक ले जाना आसान नहीं था, लेकिन हर मुश्किल से लड़ कर दोनों ने अपने रिश्ते को एक नाम दिया और आज तक एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।

विज्ञापन

3 of 6
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : instagram/azmishabana18

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शबाना का जन्म 18 सितंबर 1950 में हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने 70 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की एक्ट्रेस कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। शबाना और जावेद की मुलाकात पहली बार उनके घर पर ही हुई थी। जावेद अख्तर शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी को अपना गुरु मानते थे और शायरी सीखने के लिए शबाना के घर भी आया करते थे। 

4 of 6
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

कैफी आजमी और जावेद अख्तर जब साथ में बैठ कर शायरी किया करते थे, तब शबाना और शौकत आजमी दर्शक बनकर दोनों की शायरी का आनंद उठाते थे। और यही से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई शबाना जावेद के शायरी बोलने वाले अंदाज पर फिदा थीं। वहीं, शबाना ने भी अपनी खूबसूरती से जावेद का दिल जीत लिया था। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। 

विज्ञापन

5 of 6
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दोनों की इश्क की खबर जब शबाना के पिता कैफी आजमी को हुई तो वो काफी नाराज हुए एक्ट्रेस की मां और उनके पिता दोनों ही इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दरअसल, जावेद पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे, ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी के रिश्ते के बीच में आए, लेकिन शबाना अपने परिवार से बगावत कर बैठी थी, जिसकी वजह से उनके परिवार में रोज झगड़े होने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी के माता-पिता नहीं चाहते थे कि जावेद अख्तर और हनी ईरानी का घर उनकी बेटी की वजह से टूटे, लेकिन शबाना का कहना था कि दोनों का रिश्ता उनकी वजह से नहीं टूट रहा है। वहीं, दूसरी ओर जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी को शादी के सात साल बाद तलाक दे दिया था। इसके बाद 1984 में शबाना आजमी ने खुद से 10 साल बड़े जावेद अख्तर से निकाह कर लिया।

यह भी पढ़ें- Jawan: वानखेड़े और SRK के बीच छिड़ी जंग! 'बेटे को हाथ लगाने से पहले...' डायलॉग पर किंग खान को मिला करारा जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें