फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, सिर और हाथ में आई गंभीर चोट

Sat, 18 Jan 2020 07:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी - फोटो : फिल्मफेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। उनकी गाड़ी ट्रक से टकराई है। सामने आईं तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि हादसा बड़ा था। शबाना को नजदीकी अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।


 
विज्ञापन

2 of 5
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter
शबाना की कार और एक ट्रक में टक्कर हुई है। घटना की जानकारी एएनआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एएनआई के मुताबिक शबाना आजमी का ड्राइवर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है साथ ही शबाना आजमी को भी चोट आई है। एक्सीडेंट के वक्त जावेद अख्तर भी कार में मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट - फोटो : ANI
रायगढ़ के एसपी अनिल परासकर ने जानकारी देते कहा कि यह हादसा शनिवार को मुंबई से 60 किलोमीटर दूर कोल्हापुर के पास करीब 3.30 बजे हुआ। जिस कार में वह सवार थीं, वह एक ट्रक से जा टकराई जिससे कार का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।

4 of 5
अस्पताल के बाहर जावेद अख्तर - फोटो : Twitter
शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद जावेद अख्तर अस्पताल के बाहर नजर आए। उन्हें चोट नहीं लगी है लेकिन बताया जा रहा है कि शबाना इस हादसे में घायल हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर बर्थडे पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। 75वें जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर जावेद अख्तर ने 16-17 जनवरी को दो पार्टी होस्ट की। 16 जनवरी को जो पार्टी रखी गई थी उसमें पहुंचे सभी सितारे रेट्रो लुक में नजर आए थे। इस दौरान फरहान के साथ जावेद का डांस वीडियो भी सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें