फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी के 10 साल शराब पीने में बर्बाद करने पर पछताए जावेद अख्तर, किया बड़ा खुलासा

Sat, 18 Jan 2020 06:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
javed akhtar - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके बेेटेे फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर ने पार्टी का आयोजन किया। जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन पर दो पार्टियों का आयोजन किया गया। 16 जनवरी को जो पार्टी रखी गई थी उसमें पहुंचे सभी सितारे रेट्रो लुक में नजर आए थे, लेकिन एक अन्य पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ग्लैमरस अंदाज में पहुंचे। जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने अपनी जिंदगी की बेहद बड़ी गलते की बारे में बताया। 
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के अच्छे-बुरे पलों को याद किया। जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या उनके फैंस उनसे उनकी आत्मकथा या संस्मरण बनाने की उम्मीद कर सकते हैं ? इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि संस्मरण ज्यादा सही है। मेरी जिंदगी कई दिशाओं ने गुजरी है जिसमें ढेर सारे पहलू हैं। मैं कई असमान्य लोगों से मिला और उनके बारे में लिखा। इसके बाद उनके सवाल में पूछा गया कि वह अपनी जिंदगी में किस बात का पछतावा करते हैं ?
विज्ञापन

3 of 5
Javed Akhtar - फोटो : Social Media
इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि, 'लोग बहुत बार कहते हैं कि उन्हें किसी बात का पछतावा नहीं है, लेकिन मुझे है। मैंने अपने इन 75 सालों में 10 साल शराब पीने में गुजार दिया। मैं इन वर्षों का इस्तेमाल नहीं कर सका जिन्हें मैंने बर्बाद कर दिया था, लेकिन मैं अब अपनी जिंदगी की उस स्टेज पर हूं जहां मैं एक पल भी खराब नहीं करता हूं।' इसके साथ ही जावेद अख्तर ने खुलासा किया है कि वह इन दिनों दो स्क्रिप्ट लिखने मेें व्यस्त हैं। साथ ही गाने भी लिख रहे हैं। 

4 of 5
जावेद अख्तर बर्थडे पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें जावेद अख्तर की जन्मदिन पार्टी की तो पार्टी का आयोजन मुंबई स्थित फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में किया गया। जहां शाहरुख से लेकर दीपिका पादुकोण तक सभी बड़े सितारों ने शिरकत की। पार्टी में सभी की निगाहें रेखा पर टिक गईं। आम तौर पर गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आने वालीं रेखा ने इस बार ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बालों में गजरा और रेड लिप्स्टिक उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी कैरी की। लाइट मेकअप के साथ दीपिका ने हैवी इयरिंग्स पहनी थी। पार्टी में शाहरुख पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे। दोनों ने मैचिंग ड्रेस पहनी। जहां शाहरुख ने ब्लैक सूट पहना था वहीं गौरी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन के साथ पोज देते हुए। कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर हाथ पकड़े नजर आए। कटरीना ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के साथ पोज देते हुए। मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी फॉर्मल लुक में थे। वहीं श्लोका ने फ्लोरल प्रिंट गाउन पहना था। माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ। माधुरी ने इस दौरान रेड कलर का हैवी वर्क सूट पहना था। 

पढ़ें: शबाना आजमी की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, सिर और हाथ में आई गंभीर चोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें