फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी के जन्मदिन और रणबीर-कटरीना फिर दिखे साथ सहित, पढ़ें बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 18 Sep 2019 12:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shabana Azmi,Ranbir Kapoor And Katrina Kaif - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री शबाना आजमी आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी 18 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। शबाना आजमी को 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। उन्हें पहली बार 1975 में फिल्म 'अंकुर', फिर 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडहर', 1985 में 'पार' और 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए यह सम्मान दिया गया था। शबाना ने ग्लैमरस एक्ट्रेस की भीड़ में खुद की अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : file photo
जिया खान आत्महत्या मामले में गिरफ्तार हुए थे सूरज पंचोली अंडा सेल काटे दिन
बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली अपनी फिल्मों के अलावा अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या केस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस मामले पर सूरज अक्सर मीडिया के सामने अपनी सफाई भी रखते रहे हैं। एक बार फिर से सूरज पंचोली ने गर्लफ्रेंड जिया खान और जेल में बिताए उन दिनों को याद किया है जब उन्हें जिया को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में गिफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Section 375 - फोटो : social media
इस अभिनेता के दुष्कर्म केस से प्रेरित है फिल्म 'सेक्शन 375'
अभिनेता अक्षय खन्ना और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म सेक्शन 375 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कोर्ट ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है। इस फिल्म की कहानी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी शख्सियत और एक यौन उत्पीड़न झेल रही पीड़िता के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में निर्देशक मनीष गुप्ता ने खुलासा किया है कि सेक्शन 375 की कहानी बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा के केस से प्रेरित है।
 

4 of 5
Vanraj Bhatia - फोटो : social media
कबीर बेदी ने बढ़ाया वनराज भाटिया के लिए मदद का हाथ 
इन दिनों तंगहाली में गुजर बसर कर रहे 92 साल के मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया को अब कबीर बेदी का साथ मिल गया है। पिछले दिनों वनराज भाटिया ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें अपने रोजमर्रा के खर्चों के लिए घर के बर्तन तक बेचने पड़ रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में वनराज भाटिया की मदद के लिए सबसे पहले एक्टर कबीर बेदी सामने आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
ब्रेकअप के 3 साल बाद फिर साथ दिखे रणबीर-कटरीना
रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वो कटरीना कैफ के साथ रिलेशन में थे । रणबीर और कटरीना ने आखिरी बार फिल्म 'जग्गा जासूस' में काम किया था । इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया । अब ब्रेकअप के 3 साल बाद रणबीर और कटरीना फिर साथ नजर आने वाले हैं । ये कोई फिल्म नहीं ऐड होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें