फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने करोड़ के मालिक हैं शबाना आजमी और जावेद अख्तर? पहली ही फिल्म के लिए अभिनेत्री को मिला था नेशनल अवॉर्ड

Sun, 26 Jul 2026 11:18 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi And Javed Akhtar Net Worth: छात्रों के विरोध प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आजमी काफी सक्रिय रही हैं। हालांकि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें प्रोटेस्ट छोड़ना पड़ा था। ऐसे में कई फैंस उनकी और उनके पति जावेद अख्तर की कुल संपत्ति जानना चाहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला
शबाना आजमी लगभग पांच दशकों से सिनेमा का बड़ा नाम रही हैं। 70 और 80 के दशक में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया। उन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं, उनके पति जावेद अख्तर भी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार, पटकथा लेखक और शायर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : एक्स
सामाजिक काम करती हैं शबाना
दोनों कलाकारों ने 1984 में शादी की थी। इन्हें बॉलीवुड के सबसे कामयाब कपल्स में गिना जाता है। फिल्मों के अलावा ये दोनों सामाजिक मसलों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। समाज की भलाई के कामों में शबाना का अहम योगदान रहा है। बताया जाता है कि शबाना आजमी और जावेद अख्तर की नेट वर्थ लगभग 206 करोड़ रुपये है।

Ryan Gosling: रयान गोसलिंग होंगे अगले घोस्ट राइडर, मार्वल यूनिवर्स का बने हिस्सा; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर-शबाना आजमी - फोटो : पीटीआई
शबाना और जावेद की कुल संपत्ति
कोईमोई के मुताबिक जावेद अख्तर की नेट वर्थ करीब 167 करोड़ रुपये है। शबाना आजमी की नेट वर्थ 40 से 42 करोड़ रुपये के बीच है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

4 of 5
जावेद अख्तर- शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोनों के नाम रिहायशी प्रॉपर्टी
खबर है कि इस कपल ने रियल एस्टेट में अच्छा-खासा निवेश किया है। उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में कई रिहायशी प्रॉपर्टी हैं। खंडाला में भी उनका एक फार्म हाउस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम azmishabana18
हाल ही में खरीदा अपार्टमेंट
जावेद और शबाना ने हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में करीब 7.76 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह फ्लैट करीब 1,199.42 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसकी रजिस्ट्री जुलाई 2026 में हुई। जावेद अख्तर 2021 में भी इसी इलाके में एक अपार्टमेंट खरीद चुके हैं। यहां पहले से ही दोनों रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें