फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: शबाना आजमी के घर में होली का हुड़दंग, मां की पार्टी में गर्लफ्रेंड के नजदीक दिखे फरहान अख्तर

Fri, 22 Mar 2019 08:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar
शबाना आजमी (Shabana Azmi) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर पर होली सेलिब्रेशन रखा । ये पार्टी शबाना आजमी के जुहू स्थित घर हुई । पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के अलावा रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए । पार्टी में फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी बहन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) भी शामिल हुईं । 
विज्ञापन

2 of 5
shabana azmi
फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पार्टी में पहुंचे थे । दोनों के बीच नजदीकियां देखी गईं । दोनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान फरहान सफेद रंग के पायजामे कुर्ते में नजर आए । वहीं शिबानी सफेद और नीले रंग के वन पीस में खूबसूरत लग रही थीं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
esha deol
वहीं जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर पिंक शर्ट में नजर आईं । बड़े स्टार्स की बात करें तो महिमा चौधरी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं । प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी पिंक सलवार सूट में नजर आईं । ईशा देओल अपने पति भरत और बेटी के साथ पहुंचीं । 
 

4 of 5
mahima choudhary
पार्टी में शबाना आजमी ने जमकर डांस किया । व्हाइट सलवार-सूट के साथ उन्होंने नारंगी दुपट्टा लिया था । वहीं सिर पर भी नारंगी साफा बांधा हुआ था । बता दें कि फरहान इन दिनों अपने करियर से ज्यादा शिबानी को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं । फरहान ने दो साल पहले ही पत्नी अधुना से तलाक लिया था । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zoya akhtar
खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी जल्द शादी कर सकते हैं । वहीं पिछले दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' रिलीज हुई थी । इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थे । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें