साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय की बदौलत एक अलग मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू, एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने दम पर फिल्म हिट कराने का माद्दा रखती हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है, क्योंकि उनकी फिल्में ज्यादातर लीक से हटकर विषयों पर होती हैं, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा भी जाता है। वर्तमान में तापसी अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में भी वह जमकर मेहनत कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं, फिल्म के बजट से लेकर कहानी और स्टार कास्ट तक सारी जानकारी।