बॉलीवुड के मशहूर गायक शान का जन्मदिन 30 सितंबर को होता है। शान हिंदी के अलावा कई क्षेत्रिय भाषाओं में गाना गा चुके हैं। उन्होंने बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में शान के गाना आज भी सुपरहिट हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके कुछ सुपरहिट गानों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन
गाना- चांद सिफारिश
ये गाना फिल्म फना का है। ये फिल्म साल 2006 में आई थी। इस फिल्म में आमिर खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को इन दोनों कलाकारों पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
गाना- मुझे तुमसे मोहब्बत है
ये गाना साल 2004 में आई फिल्म तुमसा नहीं देखा का है। इस गाने को अभिनेत्री दीया मिर्जा और अभिनेता इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में इमारन हाशमी,दीया मिर्जा के अलावा अनुपम खेर और पूजा बत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
गाना- वो लड़की है कहां
ये गाना आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की सुपरहिट फिल्म दिल चाहता है का है। ये फिल्म साल 2001 में आई थी। इस गाने को अभिनेता सैफ अली खान और सोनाली कुलकर्णी पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
गाना- दस बहाने
ये गाना मल्टीस्टारर फिल्म दस का है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सुनिल शेट्टी एशा देओल, जायेद खान, शिल्पा शेट्टी और दीया मिर्जा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
गाना- बम बम बोले
ये गाना फिल्म तारे जमीन पर का है। इस फिल्म में आमिर खान, दर्शील सफारी , टिस्का चोपड़ा और विपिन शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को आमिर खान और दर्शील सफारी पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 2007 में आई थी।
विज्ञापन
गाना- आज उनसे मिलना है हमें
शान का ये गाना काफी हिट हुआ था। ये गाना सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का है। इस गाने को सलमान खान और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 2013 में आई थी।
गाना- जबसे तेरे नैना
ये गाना अभिनेता रणबीर कपूर की पहली फिल्म सांवरिया है। इस फिल्म में रणबीर के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है। फिल्म सांवरिया साल 2007 में आई थी।
गाना- ऑल इज वेल
ये गाना भी शान के सुपरहिट गानों में से एक हैं। ये गाना साल 2009 में आई फिल्म 3 इडियट्स का है। इस फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।