फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पॉपुलर सिंगर शान पर स्टेज परफॉर्मेंस के बीच बरसाए गए पत्थर, ये गाना बना बवाल की वजह

Tue, 30 Oct 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shaan - फोटो : twitter
हाल ही में बॉलीवुड सिंगर शान के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है । अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर छा जाने वाले शान पर पत्थर बरसाए गए । वो गुवाहाटी में एक लाइव कंसर्ट के लिए पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला हो गया। शान उस वक्त स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे ।
विज्ञापन

2 of 5
Shaan
कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स ने उन पर पत्थर और कागज के गोले फेंक दिए। हमले का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है जिसमें शान के कार्यक्रम में दर्शक हंगामा मचा रहे हैं । कुर्सियां तोड़ी जा रही हैं । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला तब हुआ जब शान ने बंगाली गाना गाना शुरू किया । 
 
विज्ञापन

3 of 5
shaan
इस पर वहां मौजूद उनके कई फैंस नाराज हो गए और हूटिंग शुरू कर दी। फैंस कहने लगे कि यह बंगाल नहीं असम है। शान ने अपने फैंस को समझाया कि गाने को लेकर राजनीति ना करें । एक कलाकार को बंदिशों में नहीं बांधा जाना चाहिए । किसी कलाकार के साथ ऐसा करना गलत है । 

4 of 5
शान
शान के समझाने पर भी फैंस शांत नहीं हुए और उन्हें शो को बीच में छोड़कर जाना पड़ा । कार्यक्रम आयोजकों ने इस हंगामे के बाद शान से माफी मांगी । साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। शान के साथ पहली बार किसी स्टेज शो पर ऐसा हुआ । जिससे वो स्तब्ध हैं ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शान
बता दें कि अब शान के गाने कम ही सुनने को मिलते हैं । 46 साल के शान रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाते नजर आते हैं । हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे मनाया था । शान देश ही नहीं पूरी दुनिया में स्टेज शोज करते हैं । उन्होंने 'चांद सिफारिश', 'जब से तेरे नैंना', 'दिल लेके दर्द दे दिल' जैसे गानों को आवाज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें