सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'शाकुंतलम' कालिदास द्वारा लिखित नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित है। इस फिल्म में राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। नीता लुल्ला कहती हैं, 'ऐसी कहानी सुन -सुन कर हम लोग बड़े हुए हैं। बचपन में मैं अमर चित्र कथा पढ़ती रहती थी और कहानी पढ़ते ही हम अपने दिमाग में सोच लेते थे कि उस दौर में किस तरह के कपड़े लोग पहनते रहे होंगे। पूरी कहानी दिमाग में एक फिल्म की तरह चलती थी। उसी सोच और कुछ पत्रिकाओं के फोटो के आधार पर मैंने इस फिल्म के लिए कॉस्टयूम डिजाइन किए हैं।